भाजपा नेताओ ने जेल में बंद पदाधिकारियों एवं धर्म योद्धाओं के घर जाकर परिजनों से मिले

 





रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री संगठन पवन साय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, नंदन जैन, अनुराग अग्रवाल ने शुक्रवार को कबीरधाम जेल जाकर  धर्मयोद्धा भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, सुखचैन यादव से मुलाकात  कर उनका कुशलक्षेम जाना।*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय ने कहा यह धर्म युद्ध है जो कांग्रेस की आततायी  सरकार कबीरधाम की जनता के खिलाफ लड़ रही हैं। भूपेश-सरकार की पुलिस मुंह देख कर कार्रवाई कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे अपराध पंजीबद्ध किए जा रहे हैं और जिन्होंने कबीरधाम के सौहार्द्र को खंडित किया है, उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जा रहा। श्री साय ने इस घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की और कहा कि जनता इस बात का समय आने पर भूपेश सरकार और उसके मंत्री को अवश्य माकूल जवाब देगी।

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि महासमुंद के कांग्रेसी विधायक और संसदीय सचिव ने शासकीय कर्मचारी को इतना मारा कि उसकी आँख से खून निकल आया, पर इस आपराधिक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि विजय शर्मा ने या हम 14 लोगों ने किसे मारा है, जिनके खिलाफ इस सरकार ने मुकदमे दर्ज किए हैं। श्री पांडेय ने कहा कि यह विद्वेष की राजनीति है। भाजपा जेल में बंद अपने कार्यकर्ता और उनके परिजनों के साथ है।

–-------------------------------

Post a Comment

Previous Post Next Post