रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
कुनकुरी मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुनकुरी में दिनांक 24/11/21 को प्रार्थी सागर कुजूर के द्वारा सूचना दिया गया कि नाबालिक लड़की के द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है जिस पर थाना कुनकुरी में मर्ग क्रमांक 64/21 धारा 174 जा फ़ौ पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया, जांच दौरान एक वीडियो सामने आया कि मृतिका के साथी प्रदीप टोप्पो और जोनसन खलखो के द्वारा मृतिका को मरने के लिए उकसा रहे है जिस पर संदेहियों एव उसके साथियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर कथन लिया गया , मृतिका के परिजनों का मृतिका के भाई का कथन लिया गया जो घटना दिनांक को प्रदीप और जोनसन मृतिका के घर के अंदर जानकर वाद विवाद किये थे, प्राप्त वीडियो के अनुसार जोनसन औऱ प्रदीप के सामने मृतिका आत्महत्या का प्रयाश की थी और विवाद हुआ था जिस बात को प्रदीप और जोनसन के द्वारा किसी को नही बताया था एव मृतिका को आत्महत्या हेतु उकसा कर वहां से चले गए , सम्पूर्ण जांच कार्यवाही पर प्रदीप और जोनसन मृतिका के दोस्त थे, जिनके द्वारा आत्महत्या के लिए मृतिका को उकसाया गया जिससे मृतिका प्रदीप और जोनसन के दुष्प्रेरण के बाद में आत्महया की जिस पर से थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 149/21 धारा 306,34 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया, आरोपी जोनसन खलखो 18 वर्ष निवाशी भंडरी थाना कुनकुरी, प्रदीप टोप्पो उम्र 20 वर्ष साकिन डोंगा दरहा थाना तुमला के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से 25/11/21 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
विवेचना कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी मनीष कुंवर, थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा , सउनि बैजंती किंडो, सउनि मानेश्वर साहनी, आरक्षक प्रमोद रौतिया, नंदलाल यादव, युधिष्टिर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment