रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
नारायणपुर : तहसीलदार कुनकुरी की बड़ी कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, धान के अवैध परिवहन सहित भंडारण को लेकर किए गए इस कार्यवाही में प्रशासन को 50 बोरा अवैध धान बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन इन दिनों धान के अवैध भंडारण व परिवहन को लेकर ताबड़तोड़ कार्यवाही में जुटी है। इस क्रम में नायब तहसीलदार कुनकुरी नागेश तंजय ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। यह कार्यवाही ग्राम जोकरी के प्रभा गुप्ता के संस्थान अमित जनरल स्टोर में किया गया, जहां रखे धान के 50 बोरी प्रशासन ने जब्त किया है।प्रशासन जब्ती की कार्यवाही कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Post a Comment