जशपुर - 85 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने ली संविधान के आदर्शों की शपथ , आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं






 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर- जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद के विशेष निर्देशन एवं यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के निर्देशन में शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर जिले में संचालित विभिन्न शासकीय ,अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में स्टूडेंट्स को संविधान के आदर्शों की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की गई। इस दौरान   स्कूलों में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गई। संविधान दिवस आयोजन के पूर्व आवश्यक तैयारियां स्कूलों द्वारा की गई थी।

संविधान दिवस पर आयोजन की जानकारी देते हुए जशपुर से एस पी यादव ने बताया कि 

विभिन्न स्कूलों में हुए इस इवेंट में 85  हजार से अधिक स्टूडेंट्स  संविधान में निहित आदर्शों एवं अधिकारों से अवगत हुए ।संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्यों एवं आदर्शों का वाचन शिक्षकों द्वारा  किया गया एवं संविधान के प्रारूप ,इसमें निहितअधिकारों ,कर्तव्यों एवं संवैधानिक मूल्यों की जानकारी भी  स्टूडेंट्स को दी गई ,इस मौके पर विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता ,आर्टिकल लेखन, चित्रकला आदि इवेंट ऑफलाइन मोड में आयोजित किए गए ,स्टूडेंट्स ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post