स्थान जांजगीर चाम्पा शक्ति
रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा
जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पिरदा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय रामनामी भजन मेला का आयोजन किया गया है जोकि 11 नवम्बर से प्रारंभ होकर 13 नवम्बर तक रहेगा।
आयोजन समिति ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण 2 वर्षों से यहां मेले का आयोजन नहीं किया गया था लेकिन इस वर्ष यहां भजन मेला का आयोजन रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जैजैपुर विधानसभा के विधायक माननीय केशव प्रसाद चंद्रा के द्वारा उद्घाटन किया जाएगा साथ ही ग्राम पंचायत पिरदा के सरपंच नरेंद्र रामलाल भारद्वाज की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष मेले में मौत कुआ, सर्कस ,मीना बाजार,जैसे अन्य सभी प्रकार के व्यापार और मेले से संबंधित लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Post a Comment