रिपोर्टर रघुसाहू जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्यर्गत उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन जिला ब्यापार व उद्योग केंद्र चाम्पा द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदक जिसका ऋण प्रकरण सम्बधित बैंको को भेज गया हैं और स्वीकृति लंबित है उन आवेदकों को जरूरी जानकारी के साथ आवश्यक मार्ग दर्शन दिया गया इस कार्यक्रम में अग्रणी बैंक आफिसर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व अन्य बैंको के अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को बैंक से किस प्रकार वित्तीय सहायता मिलती हैं उसके बारे में आवश्यक जानकारी व मार्गदर्शन दिया गया। जिसकी विस्तृत जानकारी यह हैं --
बेरोजगारों को स्वरोजगार हेतु बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त करने की दी गई जानकारी । स्वरोजगार व उद्योग स्थापना कर रोजगार प्राप्त करने के लिए बेरोजगार युवाओं व युवतियों किस तरह बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते है इस सम्बंध में आज पुराना कालेज चाम्पा के समीप स्थित जिला ब्यापार व उद्योग केंद्र में बेरोजगार युवकों व युवतियों के लिए मार्ग दर्शन व सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ स्वरोजगार व लघु उद्योग की स्थापना करने के लिए बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थीयो को किस तरह व किन किन दस्ता वेजो की आवश्यकता होती हैं उसकी सम्पूर्ण जानकारी दी गई ताकि पात्र इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के साथ सलग्न समस्त दस्तावेज तैयार कर बैंक से सहायता राशि प्राप्त कर अपना स्वंम का रोजगार प्राप्त कर सके। जिसका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए समय पूर्व स्थान व कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई थी।शिविर का आयोजन आज 15 तारीख समय 11से 12 बजे के आस पास कार्यक्रम का आयोजन प्रारम्भ हो गया था।



Post a Comment