संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने मुख्यमंत्री से मिलकर सचिवों की लंबित माँग पूरा कराने का आश्वासन दिया जिला सचिव संघ ने सेवा अवधि के बाद शासकीय करण की मांग संसदीय सचिव के समक्ष रखी


रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर:- जिला सचिव संघ जशपुर का बैठक सह दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में कुनकुरी जनपद पंचायत के सभा कक्ष में संपन्न हुआ। बैठक के पूर्व 

विधायक कुनकुरी एवं संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज से पुष्प गुच्छ भेंट कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। 

इस अवसर परजिला सचिव संघ के  सचिवों की लंबित एकसुत्रीय मांग दो वर्ष की सेवा अवधि के बाद शासकीय करण की मांग रखी गई। उक्त माँग को विधायक यू.डी. मिंज द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के पास रखकर पूरा कराने में सचिवों का साथ देने का आश्वासन दिया गया।

आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सचिव संघ के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी चौहान,जिला सचिव कृष्णा यादव,

प्रदेश मीडिया प्रभारी नईम खान,

पूर्व जिलाध्यक्ष मदन जायसवाल,

कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण शाह,

हेमलता सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कांसाबेल,

शिवशंकर यादव ब्लॉक अध्यक्ष दुलदूला,जागेश्वर भगत ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार,जशपुर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मिंज,कालेश्वर यादव जिला संयोजक,विष्णु सिंह मनोरा सचिव,

सुकर साय सचिव जशपुर एवम जिले के आठों ब्लॉक से जिला सचिव संघ के पदाधिकारी तथा ब्लॉक के पदाधिकारी भी शामिल हुए।



Post a Comment

Previous Post Next Post