रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर - मरीजों को भोजन परोसने वाले कर्मचारियों ने किया मरीज के अटेंडर पर हमला, मारपीट की घटना में कार्यवाही की हुई मांग तेज
जिला चिकित्सालय जशपुर के आईसीसीयू वार्ड में भर्ती मरीज के अटेण्डर के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी का आरोप है कि उन्होंने अधपक्के भोजन का विरोध किया तो उनके साथ 8-9 लोगों ने मारपीट किया।
ज्ञात हो की अस्पताल में भोजन परोसने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों पर मारपीट करने व दुर्व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगा है।मारपीट की घटना को अंजाम देने का पुलिसिया शिकायत आईसीयू वार्ड में भर्ती एक मरीज के अटेंडर ने किया है।जशपुर के जिला अस्पताल के आईसीयू में अपने पिता को भर्ती किए अटैण्डर के तौर पर धर्मदीप सिंह ने पुलिस सहित जिला प्रशासन में शिकायत दर्ज कराया है कि अस्पताल में भर्ती मरीज तथा उसके अटैण्डर को अस्पताल की ओर से दिये जाने वाल भोजन में अधपका चावल परोसे जाने के संबंध में कई दिनों से धर्मदीप सिंह के द्वारा निरंतर आपत्ति करते हुए भोजन ठीक से बनाने को कहा जाता था, दिनांक 23/11/2021 दिन मंगलवार को सायं 7.00 बजे लगभग भोजन परोसने वाले व्यक्तियों से खाना ठीक से बनाने कहने तथा अधपका चावल होने की बात कहने पर विवाद उत्पन्न हुआ।
इसी तरह एक दिन पूर्व भी मरीज को पिलाने हेतु दाल पानी मागने पर विवाद हुआ था जिससे भोजन परोसने वाले व्यक्ति नाराज थे और धर्मदीप सिंह को मारने पीटने की धमकी दिये थे दिनांक 23/11/2021 को विवाद बढ़ने पहले से एकमत हो 8-9 व्यक्ति जो कि खाना परोसने वाले थे उनके द्वारा एक साथ हमला कर धर्मदीप सिंह को जमीन पर पटक कर मारपीट किया गया तथा अस्पताल के कर्मचारियों से मरीज को रिफर करने की धमकी दिलवाया गया है। मारपीट की घटना में धर्मदीप सिंह के भाई ने बीच-बचाव कर मामला शांत करने का प्रयास किया।
धर्मदीप सिंह ने आगे बताया कि विगत 8-10 माह से पिताजी के इलाज के दौरान भोजन परोसने वाले महिलाकर्मियों द्वारा मरीजों के अटेण्डरों से दुव्यवहार करते हुए देखा गया है इस संबंध में पूर्व सिविल सर्जन को बताने पर उनके द्वारा कार्यवाही नहीं करने से उपरोक्त व्यक्तियों का मनोबल बढ़ा हुआ है जिससे भोजन में गुणवत्ता तथा भर्ती मरीजों व अटेण्डरों के प्रति सेवा भाव नहीं है जिससे आंगतुक लोगों में असंतोष है। उक्त घटना की शिकायत करते हुवे धर्मदीप सिंह ने कार्यवाही की मांग की है।




Post a Comment