जशपुर - राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण सम्पन्न, ज़िला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर नगर। आज जशपुर जिले में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा 2021 का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा तीसरी पांचवी एवं दसवीं के छात्र छात्राओं ने 243 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दिया।

परीक्षा में जिले में लक्ष्य के अनुरूप 7290 विद्यार्थियों ने भाग लिया सर्वेक्षण भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के द्वारा समय-समय पर बच्चे का बौद्धिक विकास के आकलन के लिए किया जाता है सभी केंद्रों पर जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद के निर्देशानुसार निरीक्षण किया गया एवं स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी ने मनोरा विकासखंड के कुल 24 केंद्रों में से 6 परीक्षा केंद्र का निरीक्षण व अवलोकन किया एवं साथ मे शिक्षा कार्यालय के बी पी जाटवर, जशपुर विकासखंड में सहायक संचालक श्रीमती सरोज खलखो के द्वारा जशपुर नगर के कुल 3 केंद्र का निरीक्षण एवं अवलोकन किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post