रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिले के कुनकुरी में आस्था का पर्व छठ पूजा करने के बाद आज पहले रविवार के दिन छठ महापर्व का समापन किया गया, आज भी इस महापर्व छठ पूजा के समापन में महिलाएं एवं पुरुष सुबह से लेकर शाम तक निर्जला व्रत करते हुए सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर एवं शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया, इसके पश्चात सभी व्रती लोग अपने अपने घर में तालाब या नदियों में पूजा अर्चना कथा कर प्रसाद वितरण किया, वहीं सभी व्रतियों ने सूर्य देव को प्रसन्न कर अपना व्रत तोड़ा, आज कुनकुरी में अशोक चौधरी के निवास स्थान पर छठ महापर्व का समापन किया गया, जहां समापन समारोह में काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए।

Post a Comment