जांजगीर जिले के दौरे के दौरान आखिर क्यों नाराज दिखे सीएम भूपेश,कार्यक्रम के पोस्टर से स्थानीय विधायक की फ़ोटो गायब होने के पीछे क्या है वजह,,



 स्थान जांजगीर चाम्पा शक्ति

रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा


जांजगीर जिले के दौरे के दौरान क्यों नाराज दिखे सीएम भूपेश,

कार्यक्रम के पोस्टर से स्थानीय विधायक की फ़ोटो गायब होने के पीछे क्या है वजह,,,

जांजगीर चांपा जिला के मालखरौदा ब्लाक के भाटा गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रवास में पहुंचे ।छत्तीसगढ़ मजदूर सनिर्माण एवम कर्मकार आयोग के सदस्य दुर्गेश जायसवाल के निवास में आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने भोजन किया।इस प्रवास के दौरान चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेसियों की गुटबाजी पोस्टर से सामने आई। जिसमे दुर्गेश जायसवाल के निवास के सामने लगे बैनर से स्थानीय विधायक राम कुमार यादव का फोटो ही नहीं लगाया गया ।वही सूत्रों से मिली पुष्ट जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान दुर्गेश जायसवाल की पार्टी के प्रति निष्ठा नही होने के संबंध में नाराजगी जताई साथ ही स्थानीय विधायक की उपेक्षा पर फटकार लगा कर सम्मान देने की नसीहत दी।भोजन के बाद भूपेश बघेल निकले। जिसके बाद दुर्गेश जायसवाल ने विधायक राम कुमार यादव को सम्मान के साथ अपने घर बुलाया और चर्चा की,,

मगर दुर्गेश जायसवाल के इस रवैये से विधायक राम कुमार यादव के समर्थकों में भारी आक्रोश दिख रहा है क्योंकि विधायक यादव सीएम भूपेश के करीबी विधायको में से है साथ ही उन्ही के विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में उनकी उपेक्षा समझ से परे है,,

आपको बतादे की दुर्गेश जायसवाल में पूर्व में विधानसभा चुनाव में टिकिट की दावेदारी की थी मगर राम कुमार यादव को टिकिट मिली थी ऐसे में विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अपनी दावेदारी मजबूत करने के चक्कर मे सीएम के करीबी एवं स्थानीय विधायक की उपेक्षा कही नेताजी को भारी न पड़ जाए

Post a Comment

Previous Post Next Post