रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर - नेताओं के जन्मदिन में मरीजो को केला सेव और ब्रेड बाँटने की परंपरा से भला कौन वाकिफ नहीं है लेकिन कुनकुरी के एक उत्साही युवा नेता ने अपने नेता का जन्मदिन कुछ ऐसा मनाया कि उसने सारे मिशाल तोड़ दिए।
हम बात कर रहे हैं जिला युवक काँग्रेस जशपुर के महासचिव व कुनकुरी विधानसभा यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक रुफी खान की ।
रुफी खान प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव के काफी करीबी माने जाते हैं और आज इनके नेता का जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर रुफ़ी खान आज अस्पताल में भर्ती मरीजो को केला सेव और ब्रेड बांटने के जगह कम्बल बांटा और कोरवाओ की बस्ती में जाकर गरीब महिलाओं को साड़ी भेंट किया।
खास बात ये कि साड़ी और कम्बल में स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव का सफेद स्टीकर पर चिपकाया गया था और साड़ी कम्बल बांट रहे टी एस बाबा के समर्थकों के द्वारा टी एस बाबा के जन्मदिन की जानकारी दी जा रही थी।
रुफ़ी खान ने बताया कि सामुदायिक अस्पताल कुनकुरी, तूरी बस्ती और कुनकुरी से कुछ दूर कोरवाओं की बस्ती में साड़ी और कम्बल बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके नेता टी एस सिंहदेव प्रदेश में रह रहे अंतिम वर्ग के लोगो की विशेष फिक्र करते हैं इस लिहाज से उनका जन्मदिन समाज के अंतिम वर्ग के बीच मनाया गया ।

Post a Comment