कियोस्क बैंक संचालक लोगों को बेवकूफ बनाकर करती रही ठगी, किसी का हजार तो किसी का लाख, दिव्यांग को भी नहीं छोड़ा गायब कर दिए पैसे,रजिस्टर में अंगुठा निशान लेकर बायोमेट्रिक डिवाईस उपकरण के माध्यम से आवेदको का फिंगर प्रिंट लेकर छल कपट बेईमानी की गई है

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


 जशपुरनगर - जशपुर जिले के दुलदुला ब्लाक में शिकायत कर्ता आशिका बाई ने दुलदुला थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि कुमारी लक्ष्मी बाई पिता बाबूलाल राम ग्राम खटंगा मो. (बागबुडी) के द्वारा ग्राम वासियों का पैसा कियोस बैंक से ठगी की गई है। लक्ष्मी बाई 01 साल से कियोस बैंक चला रही है और निम्न ग्रामवासियों के साथ पैसा आहरण कर बेवकूफ बनाती है। (1) पति बाई पति रामनाथ राम पकरीटोली से 24 हजार (ग्रामीण बैंक) आहरण कर लिया गया है तथा स्टेट बैंक से 17 हजार कुल 41 हजार रूपये आहरण किया गया है। (2)श्रीमती सनमती पति फोगना राम का ग्रामीण बैंक से 6000 हजार पैसा गायब है। (3) लक्ष्मण राम पिता चरकू खटंगा बागबुडी से ग्रामीण बैंक से 11000 रूपये पैसा गायब है। (4) महेश राम पिता गुरबारू राम खटंगा बागबुडी के खाते से 2200 रूपये निकाल लिया गया है। (5) श्रीमती झूलो बाई पति धनकुंवर खटंगा बागबुडी ग्रामीण बैंक के खाते से 15000 पैसा आहरण किया गया है । (6) श्रीमती आशिका बाई पति सुरेश राम खटंगा बागबुडी स्टेट बैंक के खाते से 6000हजार रूपये आहरण कर ली है। (7) शांति बाई पति जलधर राम खटंगा बागबुडी ग्रामीण बैंक से 7000 हजार खाते से लक्ष्मी बाई ने पैसा आहरण कर ली है। प्रार्थिया ने मांग की है कि आरोपी ग्रामीणों के खाते से मनमानी ढंग से आहरण कर लेती है । इसलिए तत्काल कार्यवाही करें।

घटना के संदर्भ में थाना दुलदुला निरीक्षक ने बताया कि आवेदकगण श्रीमती आशिका बाई निवासी बागबुडी व अन्य के द्वारा कुमारी लक्ष्मी बाई पिता बाबूलाल राम निवासी बागबुडी के विरूद्ध रकम ठगी करने बाबत प्रस्तुत शिकायत पत्र की जाच किया जाच पर पाया गया कि आरोपिया कुमारी लक्ष्मी बाई निवासी बागबुडी जो लगभग एक वर्ष पेनियर बाय कंपनी की ओर से अधिकृत कामन सर्विस पाइंट अपने घर बागबुडी में संचालित कर रही थी के द्वारा आवेदकगणों को बैकिंग सुविधा उपलब्ध करा व पैसा आहरण करने के नाम पर आवेदकों से आधार नंबर प्राप्त कर स्वयं के द्वारा संधारित रजिस्टर में हस्ताक्षर / अंगुठा निशान लेकर बायोमेटिक डिवाईस उपकरण के माध्यम से आवेदको का फिंगर प्रिंट लेकर छल कपट बेईमानी पूर्वक आवेदकों के खाते से अधिक रकम कुल 110700 रूपया तथा श्रीमती अनिता बाई के खाते से 22500 रूपया अधिक रकम आहरण कर ठगी करना तथा श्रीमती जयमती निवासी बागबुडी के द्वारा अपने खाते का बैलेंस चेक कराने जाने पर ATM कार्ड रख कर छल कपट पूर्वक 5000रूपये आहरण करना पाया गया। प्रथम दृष्टतया अपराध धारा 420,406 भादवि का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post