भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप के परिवार पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी



रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर - भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप के परिवार पर शोसल मिडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरुद्ध में थाने में पहुंचकर कर कार्यवाही के संबंध में युवा मोर्चा ने थानेदार को ज्ञापन सौंपा

सोशल मीडिया फेसबुक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप के परिवार पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कार्यवाही के संबंध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा के नेतृत्व में समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा थाने पहुंचकर कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को तीन दिवस के भीतर उक्त व्यक्ति का पता लगाकर उस पर कड़ी कार्यवाही करने का  ज्ञापन सौंपा है ,

युवा मोर्चा के साथियों सदस्यों में अत्यधिक आक्रोश है, उनका कहना है कि हमारे हर साथी के विरुद्ध कुछ भी आपत्तिजनक अभद्र भाषा का प्रयोग की घटना होती है तो हम उसका पुरजोर साथ देंगे, अगर कार्यवाही नहीं होती है, तो पूरे जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post