संविधान दिवस पर राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने स्टूडेंट्स ने ली संविधान के आदर्शों की शपथ ,आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं




रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में स्टूडेंट्स को राज्य शासन एवं जिला प्रशासन  एवं स्कूल शिक्षा विभाग जशपुर के निर्देश पर भारतीय संविधान की गौरवशाली स्मृति ,एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने स्कूली छात्रों को आदर्शों की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण समारोह कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए आयोजित की गई। शपथ ग्रहण समारोह में 500 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए

शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व कक्षा शिक्षकों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका में निहित आदर्शों ,मूल्यों एवं संविधान में प्रदत अधिकारों ,कर्तव्यों ,संविधान की संरचना एवं इसमें निहित प्रावधानों से स्टूडेंट्स को अवगत कराया।

प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के उच्च वर्ग शिक्षक श्री अनूप कुमार पांडेय ने संविधान की उद्देशिका का वाचन स्टूडेंट्स को कराया एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

 संस्था के प्राचार्य श्री एम एस पैंकरा ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया में काफी वृहद है एवं इकलौता लिखित संविधान है, सभी नागरिकों को संविधान में अवसर की समानता, शिक्षा एवं कई अधिकार दिए गए हैं ,सभी को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री एस के  चौहान ने कहा कि संविधान के आदर्शों पर चलकर ही नए राष्ट्र की नींव गढ़ी जा सकती है ,हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे राष्ट्र की बेहतरी में योगदान दें।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय प्रबंधन कुनकुरी से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एस पी यादव ने बताया शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक खण्ड के छात्रों में उनकी प्रतिभा एवं शैक्षणिक उपलब्धियों को परखने विद्यालय में क्विज कॉन्टेस्ट ,निबन्ध स्पर्धा ,चित्रकला आदि इवेंट ऑफलाइन मोड में आयोजित किया गया ।प्रतियोगिता में 300 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए । प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post