सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुए”सचिव मूनेश्वर यादव के घर पहुंचे जनपद सीईओ विनोद सिंह” तत्काल दिये अनुग्रह राशि का चेक”



रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिले के ग्राम पंचायत महनई के सचिव मूनेश्वर यादव का सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने बाद परिजनों से मिलने बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह उनके घर पहुंचे,परिवार से अपनी संवेदनाएं प्रकट किया ।

ज्ञात हो कि दिनांक 4 अक्टूबर दीवाली के दिन ग्राम पंचायत मह नई के सचिव मुनेश्वर यादव अपना पंचायत भवन से टीकाकरण का कार्य कराकर वापस घर आ रहे थे उसी दौरान रास्ते मे किसी (ऐसी जानकारी मिली थी) अज्ञात पीकअप वाहन के द्वारा टक्कर मार दिया गया जिससे उसके सिर में गम्भीर चोटें आई थी जिसके बाद उसे अम्बिकापुर ले जाया गया जहां से उसे उचित उपचार हेतु रायपुर रेफर किया गया ले जाते समय रास्ते मे बिलासपुर के समीप उनकी मृत्यु हो गयी थी जिसके बाद बुधवार को बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह मृतक परिवार से मिलने उनके निवास स्थान छिछली (र) पहुंचे सीईओ विनोद सिंह ने मृतक की पत्नी को ढांढस बंधाते हुए तत्कालीन सहायता अनुग्रह राशि का चेक दिया गया व उनकी सहमति से परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का आश्वासन दिया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post