रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिला- जशपुर के थाना- तपकरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम- सुईजोर निवासी प्रेमसाय, नंदकुमारी बाई, समीर सहित 11 श्रमिकों को अजय नायक निवासी- कुटमांकछार प्रलोभन देकर विश्वास में लेकर माह- सितम्बर / 2021 में जिला- पूर्वी गोदावरी (आन्ध्रप्रदेष) के थाना- मलकीपुरम के मोहल्ला तुरपपालम में ले जाकर बेच दिया था। वहां श्रमिकों को बाहर जाने-आने नहीं दिया जाता था एवं डरा- धमकाकर रखते हुए काम कराया जाता था। उक्त मजदूरों में से प्रेमसाय एवं समीर द्वारा जिला- जशपुर के पुलिस अधिकारियों से उन्हें वहां से वापस लाने हेतु संपर्क करने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल द्वारा जिला- पूर्वी गोदावरी के पुलिस अधीक्षक से मोबाइल से चर्चा करते हुए पत्राचार किया गया, फलस्वरूप 11 में से 06 श्रमिकों को जिला- पूर्वी गोदावरी पुलिस द्वारा वापस करने पर 06 श्रमिकों की अपने गृहग्राम- सुईजोर थाना- तपकरा जिला- जशपुर (छ0ग0) घर वापसी हुई, अन्य 05 श्रमिकों के अन्य जगह चले जाने से पता कर शीघ्र वापसी के प्रयास किये जा रहे हैं।
Post a Comment