स्थान जांजगीर चाम्पा शक्ति
रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा
जांजगीर// माननीय न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति जिला जांजगीर चांपा के प्रकरण क्रमांक 202020061000050/आ-89(9)/2020-21 में पारित आदेश दिनांक 25/6/ 2021 के द्वारा श्रीमती चमेली बाई कंवर सरपंच ग्राम पंचायत बुंदेली को छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत पद से पृथक किया गया था जिसकी विरुद्ध माननीय कलेक्टर न्यायालय में अपील प्रकरण स्वीकार किया जाकर उक्त आदेश में आगामी आदेश पर्यंत रोक लगाया गया था माननीय न्यायालय कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा के प्रकरण क्रमांक के द्वारा अपील प्रकरण 202106060100014/आ-89/2020-21 में पारित आदेश दिनांक 8/ 11/ 2021 के द्वारा माननीय न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति के पारित आदेश को वैध एवं सही पाये जाने पर अपील प्रकरण खारिज किए जाने के फलस्वरूप ग्राम पंचायत बुंदेली का सरपंच पद रिक्त हो गया है
Post a Comment