शिक्षकों के हड़ताल के कारण जशपुर जिले के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए की जा रही शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था


 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


 जशपुर जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर कुनकुरी और बगीचा एसडीएम ने स्कूलों का निरीक्षण किया, एसडीएम बगीचा द्वारा प्राथमिक शाला गढ़ककिया  प्राथमिक शाला फुलडीह जिला प्राथमिक शाला झिक्की एवं हाईस्कूल टटकेला का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान 4 शिक्षक हड़ताल पर चले जाने के कारण मिडिल स्कूल के शिक्षकों को व्यवस्था में लगाया गया है।

 कुनकुरी एसडीएम रवि राही ने बताया कि माध्यमिक शाला कलिबा और ढोढीडांड का निरीक्षण करके शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली गई है और वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। वहीं स्कूल निरीक्षण में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस आर साव मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post