स्थान जांजगीर चाम्पा शक्ति
रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा
दरअसल मामला सीएचसी मालखरौदा का है जहां 30 लाख की लागत से कोविड- आइसोलेट वार्ड बनाया जा रहा है, जो करीब 3 माह पूर्व कार्य का प्रारंभ हो चुका है वही आज तक ठेकेदार द्वारा सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है । बिल्डिंग निर्माण में स्टीमेट के आधार पर निर्माण नहीं कराया जा रहा । पूरी तरह गुडवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में ठेकेदार से दूरभास से चर्चा करने पर कहना है कि वे खरसिया प्रेस क्लब के सेक्रेटरी हैं । साथ ही इंजीनियर दुष्यंत महिलांगे ने कहा कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है । ज्ञात हो कि पिछले 3 माह पूर्व कार्य का प्रारंभ किया जा चुका है लेकिन आज तक इंजीनियर द्वारा मौके का जायजा नहीं लिया गया। जिसके चलते निर्माण कार्य मे अनियमितता बरती जा रही है ।
स्वास्थ्य विभाग में ऐसा निर्माण हो रहा है जिसे क्षेत्र के
जनप्रतिनिधियों का भी कोई सरोकार नही है । जिसका जायजा नही लेना हो रहे निर्माणकार्य मे भ्रष्टाचार से जनप्रतिनिधियों की भी संलिप्तता दिखाई दे रही है ।
Post a Comment