जशपुर ज्ञानोदय अंग्रेजी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जबला में एकदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, स्टूडेंट्स ने दिखाया अपना टैलेंट

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


विकास खण्ड फरसाबहार अंतर्गत संचालित ज्ञानोदय अंग्रेजी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जबला में शुक्रवार को स्कूली छात्रों की एकदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई, यह आयोजन संस्था के प्राचार्य सिस्टर कलिस्ता लकड़ा के मार्गदर्शन में हुई ,छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं उनकी प्रतिभाओं का आकलन इस प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया।

 प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 वीं के 300 से अधिक  स्टूडेंट्स ने अपने कलात्मक प्रतिभा एवं सृजनात्मकता का परिचय दिया, स्टूडेंट्स ने विज्ञान जगत  के विभिन्न  आविष्कारों ,तकनीकों एवं इनोवेशन से जुड़े मॉडल तैयार कर उसकी कार्यप्रणाली एवं अनुप्रयोगों से अवगत कराया 

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार श्री सी आर भगत एवं एबीईओ फरसाबहार  सी एस ध्रुव एवं बीआरसी  शामिल हुए ।

बीईओ एवं एबीईओ ने स्टूडेंट्स के इनोवेशन आइडिया की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में जज के रूप में लोयोला महाविद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ ओस्कार तिर्की, फादर डॉ  इग्नेश किंडो ,जशवंत कुमार ,युविका कुजूर  एवं जशपुर जिले से विशेषज्ञ एस पी यादव एवं एस लकड़ा ने स्टूडेंट्स के इनोवेशन मॉडल का सूक्ष्म अवलोकन किया एवं स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए मॉडल पर आधारित सवाल पूछे ,स्टूडेंट्स ने माइक्रो तरीके से अपने इनोवेशन की जानकारी साझा की ,अवलोकन के दौरान स्टूडेंट वैभवी गुप्ता ने बेहतर ढंग से  सौर मंडल के ग्रहों एवं फायर अलार्म से जुड़े मॉडल एवं स्टूडेंट आशना एक्का ने पवनचक्की की कार्यप्रणाली ,नूपुर एक्का ने प्रकाश संश्लेषण पर आधारित इनोवेशन के आइडिया विश्लेषण करके समझाया ,जजों एवं विशेषज्ञों की  टीम ने स्टूडेंट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी स्टूडेंट्स को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन किया।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य  सिस्टर कलिस्ता  लकड़ा ने बताया  विद्यालय स्तर पर हुए इस आयोजन में स्टूडेंट्स ने अपनी बेहतर कलात्मक क्षमता का परिचय दिया है, उन्होंने बताया सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन के सभी शिक्षकों का योगदान रहा , उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post