रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर छत्तीसगढ़ शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री प्यारा राम भगत ने संघ के कार्यों को गति देने के लिए अपनी जिला जशपुर मे विकास खंड अध्यक्ष समेत जिला मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की है।संघ के मीडिया प्रभारी श्री कामतानाथ यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल मुख्यमंत्री को अपने सभी कर्मचारियों की चिंता होनी चाहिए। आज के महंगाई के युग में इतने कम वेतन में परिवार चलाना मुश्किल है । सभी कर्मचारियों को नियमित करने का वायदा किया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस पहल ना होने से सभी कर्मचारियों मे आक्रोश बढ़ रहा है। ब्लाक अध्यक्ष मोती नाथ प्रधान ने भी वर्तमान सरकार से अपनी आवाज बुलंद कर मांग पूरी होने तक संघर्ष करने का वायदा किया है
Post a Comment