जशपुर - वरिष्ठ पत्रकार विश्वबंधु शर्मा नहीं रहे, रांची में इलाज के दौरान आज हुआ निधन

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़



जशपुर- जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार विश्वबंधु शर्मा का आकस्मिक निधन की खबर से समूचा प्रेस जगत शोक में डूबा हुआ है। जानकारी के मुताबिक उन्हें कल हार्ट अटैक आया था। जिसके इलाज के लिए रांची के राज हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान आज 2 बजे के करीब विश्वबंधु शर्मा ने अंतिम सांस ली। 

नई दुनिया अखबार में लंबी पारी खेलने के बाद वे बीते दो सालों से खुद का न्यूजपोर्टल ग्राउंडजीरो के माध्यम से खबरें प्रकाशित कर रहे थे। स्व.शर्मा के करीबी मित्र रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि विश्वबंधु शर्मा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जशपुर कोर्ट में कुछ सालों तक वकालत भी की। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के साथ ही एक बेहतरीन कवि और लेखक भी रहे।

संवेदना नामक सामाजिक संस्था से जुड़कर उन्होंने पहाड़ी कोरवाओं के लिए कई अनुकरणीय पहल की और उन्हें लाभ पहुंचाया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर परलोक गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा ।



Post a Comment

Previous Post Next Post