स्थान जांजगीर चाम्पा शक्ति
रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा
जांजगीर //जिले के थाना हसौद क्षेत्र का मामला है जहां 24 नवम्बर 2021 को ग्राम कोटवार गुंजियाबोड़ द्वारा सूचना थाने में दी गई थी कि गांव के मीडिल स्कूल जैजैपुर रोड किनारे एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा है बताने पर करीब से जाकर देखा तो ग्राम हसौद का परदेशी सोनी है
जो अज्ञात कारण से मृत हालत में पड़ा है बदन में कोई कपड़ा नही रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया था । मृतक परदेशी सोनी साकिन हसौद को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किसी ठोस वस्तु से सिर एवं शरीर में प्राणघात हमला कर हत्या करना शंका व्यक्त करने पर मृतक का शव का शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु की हत्या होना लेख किया गया । पुलिस द्वारा मर्ग कायम में धारा में 302 भादवि काम किया गया जहां आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए जिस पर विवेचना दौरान संदेही दीपक सोनी पिता लक्ष्मी सोनी उम्र 29 साल साकिन देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर ( छ.ग. ) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने बयान में अपराध कबूल किया गया 23.11.2021 को मृतक परदेशी 3सोनी और आरोपी दीपक सोनी दोनो हसौद में खाने पीने के बाद ग्राम देवरघटा चले गये की आते ग्राम गुंजियाबोड़ स्कूल के पास गाडी खड़ी कर दोनो सो गये । आरोपी जब सुबह करीबन 03/00 बजे उठा तो पर्स में रखे 15000 / रू नही होने पर अपने ससुर मृतक परदेशी सोनी से पूछने पर गाली गलौच करने पर गाड़ी में रखे डण्डा एवं राड से मारपीट किया है बताया । प्रकरण में धारा 201 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 201 भादवि जोडी जाकर प्रकरण में घटना में प्रयुक्त राड को आरोपी द्वारा पेश करने पर बरामद किया गया । आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आज दिनांक 01.12.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है ।
Post a Comment