जशपुर कॅरियर कॉन्फ्रेंस में एक्सपर्ट्स ने स्टूडेंट्स से कहा रणनीति के तहत करें अध्ययन,तैयारी के प्रत्येक आयाम को दें स्थान



रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के विशेष निर्देशन में जिले के विशेषज्ञों की टीम ने दुलदुला ,कुनकुरी ,जशपुर ,फरसाबहार ब्लॉक के विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों , कालेजों एवं स्कूलों के स्टूडेंट्स से कॅरियर एवं  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर लाइव चर्चा की ,ऑफलाइन कॉन्फ्रेंस के तहत विभिन्न प्रतियोगी  परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।

ऑफलाइन कॉन्फ्रेंस में शामिल स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए जशपुर जिले से विशेषज्ञ एस पी यादव ने कहा कि परीक्षाएं जिंदगी के अहम पार्ट हैं ,लक्ष्य निर्धारण कर एक रणनीति के तहत अध्ययन किया जाए तो हर परीक्षा में सफलता संभव है ,परीक्षा के पूर्व अपनी गलतियों का आकलन एवं जांच करने के लिए आत्मविश्लेषण जरूरी है ,इसे जांचने के लिए मॉक टेस्ट करें ,मॉक टेस्ट से संभावित गलतियों का पता चलेगा ।अध्ययन रणनीति ऐसी हो जिसमें तैयारी के प्रत्येक आयाम को स्थान मिले , अध्ययन सामग्री का चयन ,नोट्स का निर्माण, नियमित पुनरावलोकन जरूरी है।सभी परीक्षाओं के दौरान एकाग्रता एवं आत्मविश्वास बनाये रखें ।उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने का एक ही फार्मूला है नियमित अध्ययन ,उन्होंने स्टूडेंट्स को कहा सफलता एवं असफलता जिंदगी के अहम हिस्से हैं ,हर एक असफलता  के बाद सफलता  भी निश्चित होती है ,उन्होंने स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर सफलता के लिए  इंटरनेट ,न्यूज़ पेपर, न्यूज़ चैनलों के माध्यम से समसामयिक घटनाओं को नियमित अपडेट करने को कहा एवं माइक्रो एवं मैक्रो प्लानिंग के तहत अध्ययन  करने के लिए कहा । इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स के पूछे गए सवालों की समीक्षा की।

पीएससी( शिखर) कोचिंग संस्थान रायपुर से विशेषज्ञ संजय  ने स्टूडेंट्स को बताया कि हर एग्जाम के पैटर्न को समझें एवं उसी के अनुसार तैयारी करें, जितना बड़ा एग्जाम होगा ,तैयारी का समय भी उतना ही अधिक होगा ,समय प्रबन्धन के अनुरूप परीक्षा की पूर्व तैयारी आवश्यक है ,जिससे परीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया जा सके ,उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सिविल सेवा की परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया एवं बेहतर करियर के चुनाव अपनी रूचि के अनुसार करने को कहा एवं साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के आइडिया शेयर किए।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए जशपुर से एस पी यादव ने बताया कि ऑफलाइन कॅरियर कॉन्फ्रेंस में संस्थाओं के प्राचार्य ,शिक्षक एवं 3550 से अधिक स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post