स्थान - बिलाईगढ़ बलौदा बाजार छत्तीसगढ़
रिपोर्टर - कमलेश पटेल
अंचल में महिलाओं के साथ दहेज के नाम पर प्रताड़ना व मारपीट जैसे मामला थमने का नाम नही ले रहा है
आज फिर अमलड़िहा निवासी विना कैवर्त ने बिलाईगढ़ थाना में अपने पति सहित घर के कुछ सदस्यों के ऊपर दहेज प्रताड़ना व उनके पति के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है
वीओ:- दरसल पूरा मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के अमलड़िहा का है जहां विना कैवर्त का शादी अमलड़िहा निवासी जालंधर प्रसाद कैवर्त के साथ 26/04/2016 को सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी जिसके बाद उनके पति व घर के कुछ सदस्य के द्वारा दहेज के नाम पर गाली गलौज करते थे।
वही पीड़ित विना कैवर्त ने बताया कि मेरे शादी के बाद पति और सास ससुर सहित जेठ के द्वारा दहेज में कार और तीन लाख रुपया नही लाए कहकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते थे और अब तो घर से ही निकाल दिया है और जब मैं बिलाईगढ़ थाना आई तो यहा एफ आई आर भी नही लिख रहे है ।।
बाइट:- विना कैवर्त (पीड़ित ) वही इस मामले में मीडिया की टीम बिलाईगढ़ थाना प्रभारी से जानकारी लेने पहुची जहा थानेदार मीडिया में आने से कतरा रहे थे और उनके द्वारा इस मामले में बाईट देने से साफ इंकार भी कर दिया
एक तरफ महिलाओ के ऊपर अत्याचार करने वाले आरोपियो के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला पुलिस के द्वारा जिला के सभी थाने व चौकिओ को निर्देश दिए है ,लेकिन बिलाईगढ़ थानेदार के द्वारा पीड़ित की एफ आई आर लिखने से मना कर दिया गया ।।
अब ऐसे में आखिर पीड़ित महिलाए अपनी पीड़ा लेकर कहा जाएगी । या फिर ऐसे ही देश की महिलाए जुल्म सहती रहेगी ।।
Post a Comment