दो महिलाओं की हत्या करने के बाद आरोपी ने खाया जहर,इलाज के दौरान मौत

 



स्थान जांजगीर चाम्पा शक्ति

रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा


जांजगीर चांपा। डभरा थाना क्षेत्र के खरकेना गांव में दो महिलाओं की घर के कमरे में लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक दोनों महिलाएं आपस मे सास और बहू है। साथ ही शव के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले है। आरोपियों ने दोनों महिलाओं की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है और जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक यहां पर मृतिका संतोषी रत्नाकर और उसकी सास गुरुवारी बाई का मकान है। पड़ोस में ही लक्ष्मण भारद्वाज का भी घर है। आरोपी लक्ष्मण को शंका थी कि संतोषी रत्नाकर के बेटे के साथ आरोपी की पत्नी का नाजायज संबंध है। कुछ दिनों पहले ही इसी बात को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी भागकर कहीं चले गई थी। इस बात से आरोपी काफी डिप्रेशन में था। सोमवार की रात आरोपी अपने पड़ोस में हत्या करने की नीयत से घुसा था। इस दौरान कमरे में सभी सो रहे थे, आरोपी कमरे में घुसा और गुरुवारी बाई, संतोषी रत्नाकर की चाकू घोपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी संतोषी के बेटे के कमरे में गया, लेकिन उसका कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद वो वहां से निकल गया। डबल मर्डर करने के बाद आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए इसके मायका खरसिया निकल गया। इस बीच रास्ते मे ही उसने जहर खा लिया। इधर जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो खरसिया पुलिस ने आरोपी को बेहोसी के हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराई। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post