रिपोर्टर दीपक वर्मा जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिला पुलिस एवं जिला बॉलीबाल संघ के तत्वावधान में रक्षित पुलिस लाइन जशपुर में बॉलीबाल खेल का जिला स्तरीय प्रतियोगिता चल रही है। जिसकी शुरुआत पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, जिला बॉलीबाल संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष रमेश बजाज, उप पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह परिहार, सीआरपीएफ प्रभारी कमाडेंट गजेंद्र सिंह की उपस्थिति में हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में पुलिस और पब्लिक के बीच विभिन्न गतिविधियां चलाकर आपसी समन्वय बढाया जा रहा है। जिसमें हमने विश्वास अभियान चलाकर मानव तस्करी पर रोक, वाहन चलाते समय सावधानियां, टोनही प्रताड़ना, सर्पदंश से बचाव, शराब व्यसन से मुक्ति दिलाने लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जशपुर शिक्षा के साथ खेल में भी अग्रणी है। इसलिए जिलेभर में खेल प्रतिभाओं को पुलिस विभाग ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रोत्साहित कर रहा है। खुशी हो रही है कि युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ी भी ग्राउंड में दो-दो हाथ कर रहे हैं।
नेशनल रैफरी व बॉलीबाल संघ के जिला सचिव खेमसागर यादव ने जानकारी दी कि अनुविभाग स्तर पर बॉलीबाल मैच में 16 विजेता टीमें जिला स्तर पर खेल रही हैं।सीआरपीएफ की टीम ने बगीचा बी टीम से 2-0 से जीत हासिल की है। नगरसेना और जशपुर ए के बीच मैच में जशपुर ए ने 2-0 से जीत हासिल की है । अभी लोयोला कुनकुरी और लुड़ेग बी का मैच जारी है। इस प्रतियोगिता में चारों एसडीओपी अनुभाग को चार नाम दिया गया है। पत्थलगांव को किलकिला ,बगीचा को कैलाश,कुनकुरी को ईब और जशपुर को रानीदाह नाम देकर इनके बीच प्रतियोगिता हो रही है।
प्रतियोगिता रैफरी मोहम्मद हसन, मायाराम कुजूर, विनय तिग्गा ग्राउंड पर तैनात हैं। वहीं खेल का आँखोदेखा हाल बहादुर टोप्पो बगीचा माइक पर हैं। दो दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 3 बजे स्थानीय विधायक विनय भगत बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। 20 दिसंबर को इस प्रतियोगिता का समापन पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, अजय यादव की उपस्थिति में फ्लड लाइट मैच के जरिए कराई जाएगी। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों के आने-जाने,भोजन व आवास की व्यवस्था की गई है ।
बॉलीबाल प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय, आरआई विमलेश देवांगन ,सूबेदार सौरभ चंद्राकर,उपनिरीक्षक रश्मि थॉमस, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवानों की सक्रिय भूमिका है।
Post a Comment