रिपोर्टर दीपक वर्मा जशपुर छत्तीसगढ़
जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के विशेष निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) कुनकुरी रवि राही के मार्गदर्शन में सोमवार को विकास खण्ड दुलदुला अंतर्गत संचालित शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों के छात्रों ने स्कूलवाईज टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली ,
टीकाकरण जागरूकता अभियान के इस क्रम में विभिन्न स्कूलों के 5000 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए। स्टूडेंट्स ने ग्रामीणों इलाकों में नारों एवं पोस्टर ,बैनर के जरिए लोगों तक टीकाकरण जागरूकता का संदेश पहुंचाया।
विद्यालय स्तर पर हुए जागरूकता कार्यशाला एवं रैली में जशपुर जिले से विशेषज्ञ एस पी यादव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला से बीपीएम डी निकुंज छात्रों को जानकारी देने सेंट मेरिस कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला पहुंचे ,जहां उन्होंने छात्रों को टीकाकरण की उपयोगिता से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन के टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए समुदाय को जागरूक करने एवं संदेश प्रसारित करने की अपील की ।
एस पी यादव ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है ,वैक्सीन से लोगों की इम्युनिटी बेहतर हुई है, इसके दोंनो डोज लेना अनिवार्य है।सोशल मीडिया में फैले अफवाहों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग टीकाकरण में भाग नहीं ले रहे हैं, जिन्हें जागरूक करना जरूरी है।एवं साथ ही देश में कोरोना के संभावित तीसरे लहर को देखते हुए हमें अलर्ट रहने की जरूरत है ,उन्होंने इस दौरान कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी स्टूडेंट्स को दिए ।
जशपुर जिले में 9 एवं 10 दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान के जरिए 2 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है ,उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा देश में 100% टीकाकरण होने पर ही महामारी का उन्मूलन संभव है ,इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना आवश्यक है ।
बीपीएम डी निकुंज ने बताया वैक्सीन लोगों की जिंदगी से जुड़ा विषय है ,राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की पहली प्राथमिकता शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना है।हमें सभी को मिलकर जो टीकाकरण से वंचित हैं ,उन्हें वैक्सीन के लिए प्रेरित करना है ।
टीकाकरण जागरूकता अभियान एवं रैली के सफल आयोजन में बीईओ दुलदुला मार्टिन खलखो ,बीएमओ दुलदुला एबीईओ हेमंत कुमार नायक , प्राचार्य गोपाल राम ,के.मिश्रा सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य , शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।दुलदुला ( स्थानीय) रैली के दौरान सुरक्षा बल मौजूद रहे ।
Post a Comment