वरिष्ठ पत्रकार विश्वबंधु शर्मा का आकस्मिक निधन पर कई बड़े नेताओ ने शोक जताया



 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर- जिले के वरिष्ठ पत्रकार विश्वबंधु शर्मा के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

 उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने विश्वबंधु शर्मा के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि पत्रकारिता में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा, मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं, और साथ ही ईश्वर परिजनों को दुख की इस घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

 वहीं नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने शोक व्यक्त करते कहा कि विश्व बंधु शर्मा की असामयिक मृत्यु से दुख पहुंचा,उनके परिवार और दोस्तों के लिए मेरी हार्दिक संवेदना, वह निर्भीक पत्रकार थे। बेबाक टिप्पणियों के लिए हमेशा याद रहेंगे।

 वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा कि विश्व बंधु शर्मा के आकस्मिक निधन से दुखी हूं, जशपुर ने एक विद्वान व प्रखर पत्रकार खो दिया, जिनकी कमी हमेशा मीडिया जगत को खेलेगी, उनकी लेखनी ने हमेशा युवाओं का पथ प्रदर्शन किया।

 वहीं रायगढ़ लोकसभा की सांसद गोमती साय ने कहा कि विश्वबंधु शर्मा अपनी बेबाक लेखनी के लिए जाने जाते थे, वह ताजा घटनाओं पर सटीक और निष्पक्ष टिप्पणी करते थे। उन्होंने पत्रकारिता जगत में अपनी लेखनी से उच्च आदर्श स्थापित किए हैं।

 प्रदेश भाजपा के मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से सभी स्तब्ध हैं, पत्रकारिता को उन्होंने नया तेवर और दिशा दी है। उनके असंभव के विरुद्ध स्तंभ ने निर्भीक चिंतन व संवेदनशील लेखन के नए आयाम छुए।

उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post