सरगुजा मैनपाट
सरगुजा जिला के कोट छाल ग्राम के माटी पुत्र कमांडो राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्राप्त श्री राम कुमार टोप्पो जी का आगमन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदना में 11:30 बजे हुआ उनके स्वागत के लिए मंत्री प्रतिनिधि श्री गणेश सोनी जी, विधायक प्रतिनिधि श्री सबल दास सोनवानी जी, एसएमडीसी के अध्यक्ष श्री कृष्णा मनोहर जी ,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री तजमुल हसन जी, विद्यालय के प्राचार्य बनवारी राम भगत जी, माध्यमिक शाला के हेडमास्टर संतराम कुर्रे जी, एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी राम कुमार गुप्ता तथा प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला तथा उच्चतर माध्यमिक शाला के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी एकत्रित हुए थे । सर्वप्रथम श्री टोप्पो जी का स्वागत शाला से काफी दूर पहले विद्यार्थी पुष्प वर्षा करते हुए एवं नृत्य गान करते हुए उन्हें हमारे शाला के अंदर प्रवेश कराएं इसके बाद उन्हें एवं आए हुए सभी प्रतिनिधियों को उचित स्थान पर बैठाये, एवं स्टॉप करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया किए तथा उनके स्वागत के लिए विद्यार्थियों ने कई स्वागत गीत एवं राष्ट्रीय गीत गाए कमांडो श्री राम कुमार टोप्पो द्वारा उद्बोधन में पूरे विद्यार्थियों को अपना जीवन दर्शन एवं अपने कर्तव्य निष्ठा को विस्तार से बताया किन किन परिस्थितियों में उन्होंने कार्य करते हुए इस स्थान को प्राप्त किया है बच्चों ने भी उनकी बातों को दिलो दिमाग में रखते हुए बारंबार एनएसएस क्लैप से स्वागत किया उन्होंने विद्यार्थियों को हर स्थिति में पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। और बारंबार पढ़ाई के महत्व को समझाया। उनके उद्बोधन के मध्य में बारंबार भारत माता की जय एवं इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगते रहे ।सभापति एवम मंत्री प्रति निधि श्री गणेश सोनी जी द्वारा सभी बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विधायक प्रतिनिधि श्री सोनवानी जी राष्ट्रगीत के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना को जगाया ।अंत में हमारे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी द्वारा आए हुए समस्त अतिथियों का अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार प्रदर्शन किये तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।अंत मेंशालेय स्टाफ की ओर से कमांडो जी को साल एवं श्रीफल भेंट स्वरूप प्रदान कीये। माध्यमिक शाला की ओर से भी उन्हें भेंट स्वरूप लिफाफा प्रदान किया गया इसके बाद फोटो सेशन का कार्यक्रम हुआ और अंत में साले स्टाफ की ओर से भोजन ग्रहण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राम कुमार गुप्ता तथा माध्यमिक शाला के शिक्षक श्री उमा शंकर नायक के द्वारा किया गया।
Post a Comment