जिले में कोरोना संक्रमण के मामले 07 जनवरी को जिला स्वास्थ्य कंट्रोल रूम द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज 153 नए कोविड संक्रमण के मामले सामने आए

 







रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर - कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कोविड -19  महामारी से बचाव रोकथाम एवं नियंत्रण कार्य हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देश पर जिले में इन्सीडेन्ट कमाण्डर नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने इन्सीडेंट कमांडर के कार्य प्रभावित न हो इसके लिए लिंक  अधिकारी भी नियुक्त किये है। जिसमें राजस्व अनुविभाग जशपुर के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री बालेश्वर राम को इन्सीडेंट कमाण्डर एवं प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिका दण्डाधिकारी श्री विकास जिन्दल को जशपुर के लिए एवं प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिका दण्डाधिकारी मनोरा श्री सहोदर राम पैकरा को मनोरा के लिए लिंक अधिकारी बनाए गए है। इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग कुनकुरी के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए  अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री रवि राही एवं प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिका दण्डाधिकारी श्री प्रमोद चन्द्रवंशी को कुनकुरी के लिए एवं प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिका दण्डाधिकारी लक्ष्मण राठिया को दुलदुला के लिए लिंक अधिकारी बनाए गए है।


Post a Comment

Previous Post Next Post