स्काउट के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण आयुक्त ने भारत स्काउट एवं गाइड के नियमों के अनुसार कार्य करने को कहा



रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर:- भारत एवं स्काउट गाइड जिला संघ के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर जे के प्रसाद के निर्देशानुसार पदभार ग्रहण कर लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर जे के प्रसाद ने पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि रूपेश पाणिग्राही पूर्व डी.ओ.सी.( स्का ) एवं इसाएली केरकेट्टा ( गा ) , दोनो जिला संगठन आयुक्त ( स्का / गा) का संपूर्ण प्रभार नवनियुक्त प्रदीप यादव एवं श्रीमती प्रीति सुधा किस्पोट्टा  को 03 दिवस के भीतर सौंपते हुए अपने मूल पदस्थापना संस्था में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ , रायपुर  के द्वारा जिले में स्काउटिंग गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन करने हेतु  जिला सचिव ,  श्रीमती कल्पना टोप्पो,संयुक्त जिला सचिव सरीन इकबाल,जिला संगठन आयुक्त ( स्काउट / गाइड) प्रदीप यादव श्रीमती प्रीति सुधा किस्पोट्टा ,जिला प्रशिक्षण आयुक्त ( स्काउट / गाइड ) फा. आनन्द तिर्की एवं सुश्री अनिता तिग्गाको अपने वर्तमान पदीय दायित्वों के साथ - साथ स्काउट गाइड के कार्य करने हेतु निर्देश दिया है। निर्देश के पालन करते सभी पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर लिया। 

इस अवसर पर आयुक्त सरोज खलखो ने बैठक लेकर निर्देशित भी किया है कि सभी पदाधिकारी भारत स्काउट एवं गाइड के नियमों के अनुसार कार्य करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post