रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिले में ग्राम पंचायत सचिवों की शिकायत के बाद बगीचा जनपद पंचायत में पदस्थ वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी (संविदा) को बगीचा जनपद पंचायत से हटाकर जनपद पंचायत जशपुर भेज दिया गया है।
उंक्त कार्रवाई कलेक्टर रितेश अग्रवाल के द्वारा की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में उन्हें हटाये जाने के कारणों का कोई विशेष उल्लेख नहीं किया गया है। केवल व्यबस्था के दृष्टिकोण से हटाए जाने का जिक्र है लेकिन इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार 5 जनवरी को बगीचा जनपद पंचायत के पंचायत सचिव संघ के द्वारा कलेक्टर रितेश अग्रवाल से मुरलीधर सिन्हा के विरुद्ध पंचायत सचिवों को बेवजह परेशान किये जाने की शिकायत की गई थी। वहीं पंचायत सचिवों की शिकायत किये जाने के अगले दिन कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बगीचा जनपद से जशपुर जनपद भेज दिया।
Post a Comment