चिन्यालीसौड़, 19 सितंबर 2026।
उपनल (UPNL) के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कार्यरत पूर्व सैनिक एवं सुरक्षा कर्मियों ने आज चिन्यालीसौड़ में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान जी से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया।
पूर्व सैनिकों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, वेतन में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने तथा 8 से 12 घंटे की ड्यूटी और कठिन परिस्थितियों को देखते हुए मानदेय में उचित वृद्धि सहित अन्य मांगों को चौहान जी के समक्ष रखा।
पूर्व सैनिकों ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को लंबे समय तक ड्यूटी करने के बावजूद अन्य कर्मचारियों की अपेक्षा कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
इस अवसर पर श्री मनवीर सिंह चौहान जी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि वे उनकी मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात करेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव एवं पुरजोर प्रयास करेंगे।
पूर्व सैनिकों ने चौहान जी द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और शासन स्तर पर समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिए जाने पर आभार व्यक्त किया ओर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपना आशीर्वाद और सहयोग देने की बात कही।

Post a Comment