राहौद पुलिस की सक्रियता से आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा। शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से अनाचार करने के मामले में राहौद पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आरोपी राजा कुमार यादव उर्फ सोनू, निवासी पकरिया पारा राहौद, थाना शिवरीनारायण, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 254/2026 के तहत धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ अनाचार किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
नाबालिग से जुड़े अपराध को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद, एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment