महिला से बदतमीजी करने वाले पांच आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने दबोचा


 रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 

जांजगीर-चांपा। शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी का रास्ता रोककर कथित रूप से गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को एक महिला कर्मी शासकीय कार्य से ग्राम नेगुरडीह से खैरताल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान किरीत मोड़ के पास आरोपियों ने कथित रूप से एक राय होकर उनका रास्ता रोक लिया। महिला कर्मी के साथ अश्लील गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच डायल-112 की टीम के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता की सूचना पर थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की।

24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

किशन उर्फ करण बंजारे (31 वर्ष)

संजय कुमार महिलांगे (31 वर्ष)

मोतीलाल महिलांगे (32 वर्ष)

गौतम प्रसाद सितारे (22 वर्ष)

मनोज कुमार कश्यप (35 वर्ष)

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी ग्राम नेगुरडीह, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।

पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post