रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर चांपा
नकली इंस्पेक्टर को नहीं पहचान पाने के कारण लाखो रुपये ठग कर फरार हुए नकली दरोगा की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है कोटा थाना क्षेत्र में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने सोने-चांदी से भरा घड़ा मिलने का झांसा देकर किसान से लगभग 6 लाख रुपये का चूना लगा कर फरार हो गए
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कार रोकने और गहनों से भरी बोरी जब्त करने का नाटक किया। एक आरोपी ने तीन स्टार वाली वर्दी पहन रखी थी।
जांच में सामने आया कि किसान को 20 लाख रुपये कीमत का घड़ा मिलने की बात कही गई और उसे 12 लाख में देने का सौदा किया गया। बाद में आरोपियों ने किसान से 6 लाख रुपये लेकर गहने सौंपने का झांसा दिया।
मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment