रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में तीन स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बरामद की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी दल ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। ग्राम सेठी, थाना सतनी निवासी राकेश कुमार डैसिल के कब्जे से 6 लीटर शराब बरामद की गई। ग्राम चमरवाह, थाना सतनी निवासी श्याम बाई धनुहार के घर से 10 लीटर तथा सुपारिन बाई के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। विभाग ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment