छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े का हुआ आगमन,

 


रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े का हुआ आगमन, उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री साव एवं सांसद जांगड़े ने परशुराम नगर पालिका रोड स्थित गणेश प्रतिमा के दर्शन किए।

हालांकि, उपमुख्यमंत्री का चांपा प्रवास बेहद संक्षिप्त रहा। गणेश प्रतिमा के दर्शन के बाद वे अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल रवाना हो गए। ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जरूर रही कि उपमुख्यमंत्री का चांपा दौरा क्या केवल एक औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित रह गया?

चांपा नगर लंबे समय से विभिन्न मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रहा है। वहीं सदर बाजार एवं शहर के अंदरूनी हिस्सों में कई स्थानों पर सड़क की खराब स्थिति भी आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद थी कि उपमुख्यमंत्री एवं सांसद के आगमन के दौरान इन समस्याओं को उनके समक्ष रखा जाएगा और नगर के विकास को लेकर किसी महत्वपूर्ण घोषणा अथवा सौगात की दिशा में पहल होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के चांपा आगमन का अवसर शहर की समस्याओं को सीधे उनके सामने रखने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता था। लेकिन कार्यक्रम की संक्षिप्त अवधि के कारण आम जनता से सीधा संवाद नहीं हो सका।

उपमुख्यमंत्री के इस संक्षिप्त दौरे के बाद अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चांपा की सड़क, यातायात, मवेशियों और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर कब ठोस पहल होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post