रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जिला जांजगीर चांपा के आबकारी वृत्त चांपा में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान साकिन सोनदाह थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ में आरोपीया सीता देवी सितारे पति दिनेश कुमार उम्र 36 वर्ष साकिन सोनदाह थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से कुल 07 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। इस संबंध में प्रकरण संख्या 01 कायम कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपीया को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई विवेचक अधिकारी मनीष कुमार साहू आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त चांपा के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही में गीता कमल आबकारी मुख्य आरक्षक, किशन शराफ, बबलू कंवर एवं आकाश मणि का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment