बचपन प्ले स्कूल में नन्हे हाथों ने उकेरे सुंदर अक्षर, हैंडराइटिंग प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

 


जिला ब्यूरो चीफ बबलू जायसवाल 

मनेंद्रगढ़ (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर)। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बचपन प्ले स्कूल, मनेंद्रगढ़ में आयोजित हिंदी हैंडराइटिंग एवं कर्सिव राइटिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस स्पर्धा में विद्यालय के यूकेजी (UKG) कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी सुंदर, स्वच्छ एवं आकर्षक लिखावट से सभी को प्रभावित किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शुरुआती स्तर से ही बच्चों में सुंदर लेखन के प्रति रुचि जगाना, अक्षरों की सही बनावट सिखाना तथा उनमें एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास करना था। परिणाम घोषणा के दौरान विजेता बच्चों के चेहरों पर विशेष उत्साह देखने को मिला।

कर्सिव राइटिंग प्रतियोगिता के विजेता

  यूकेजी 'A': सिद्धि देवानी (प्रथम), रियांशी साहू (द्वितीय), कनिष्क शुक्ला (तृतीय)

  यूकेजी 'B': अभिश्री मुखर्जी (प्रथम), जपजोत कौर (द्वितीय), रक्षिता यादव (तृतीय)

  यूकेजी 'C': आरिका दर्शन (प्रथम), शोविक चंद्र दास (द्वितीय), इशिका पटेल (तृतीय)

 यूकेजी 'D': प्रत्युष वर्मा (प्रथम), श्रेयांश प्रताप सिंह (द्वितीय), शिवन्या सिंह बघेल (तृतीय)

हिंदी हैंडराइटिंग प्रतियोगिता के विजेता

  यूकेजी 'अ': रियांशी साहू (प्रथम), अरफ़िया मेमन (द्वितीय), हर्षवर्धन सिंह (तृतीय)

  यूकेजी 'ब': अद्विका भारती (प्रथम), ऋत्वी दगवाकर (द्वितीय), जपजोत कौर (तृतीय)

  यूकेजी 'सी': शोविक चंद्र दास (प्रथम), अविका तिवारी (द्वितीय), इशिका पटेल (तृतीय)

  यूकेजी 'डी': समायेरा सिंह (प्रथम), आविश कन्नौजिया (द्वितीय), आस्था सिंह (तृतीय)

सर्वांगीण विकास में सहायक हैं ऐसी गतिविधियां: प्रबंधन

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता नन्हे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रतिभागियों के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ ऐसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास और लेखन कौशल को निखारने में मील का पत्थर साबित होती हैं।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं—आरिका ख़ान, वैष्णवी जायसवाल, बी. साईं प्रीति, मंजू दत्ता और रवनीत कौर का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post