14 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रघु साहू जिला ब्यूरों चीफ जांजगीर चांपा 


आरोपी:सोनू उर्फ छहुरा यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम एवं थाना हसौद, जिला शक्ति


पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अजाक जांजगीर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।


थाना अजाक जांजगीर पुलिस टीम ने 14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी सोनू उर्फ छहुरा यादव, निवासी ग्राम एवं थाना हसौद, जिला शक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मारपीट के एक प्रकरण में माननीय न्यायालय से जारी स्थाई वारंट के बाद से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।


पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अजाक पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


जिले में फरार आरोपियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 


पुलिस का संदेश: अपराध कर कानून से बचना संभव नहीं है। जिला जांजगीर-चांपा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई कर रही है।


सराहनीय योगदान: उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर, थाना प्रभारी अजाक, ASI रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक मंगल सिंह एवं आरक्षक ओम प्रकाश कर्ष का सराहनीय योगदान रहा .

Post a Comment

Previous Post Next Post