जिला ब्यूरो चीफ बबलू जायसवाल
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी
मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, राष्ट्र निर्माण तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों, राष्ट्र सेवा के संकल्प तथा जनहित के कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए कार्य करता है।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश स्तर से आए वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन, सुशासन, संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की भूमिका, जनसंपर्क तथा कार्यकर्ता विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों की नई जानकारी और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला एमसीबी के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए। प्रशिक्षण को कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण से संगठन मजबूत होता है, संगठन से कार्यकर्ता मजबूत होते हैं और मजबूत कार्यकर्ताओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का सपना साकार होता है। राष्ट्र प्रथम और संगठन सर्वोपरि के भाव के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।

