चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद

 जिला ब्यूरो चीफ बबलूजयसवाल 



जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और विकास की कामना की

एमसीबी/चिरमिरी, एमसीबी जिले के चिरमिरी में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में गुरुवार को पूरा वातावरण भक्तिमय और राममय नजर आया। कथा स्थल पर “जय श्रीराम” के उद्घोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आध्यात्मिक माहौल को और अधिक दिव्य बना दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एमसीबी जिले के चिरमिरी में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रख्यात संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें देश के महान संत के सान्निध्य में भगवान श्रीराम की कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामकथा समाज को सद्भाव, संस्कार, मर्यादा और मानवता का संदेश देती है। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य, धर्म और आदर्शों का प्रतीक है, जिनसे प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाया जा सकता है।

श्रीराम कथा महोत्सव में हजारों श्रद्धालु रामकथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया। कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने अमृतमय और ओजस्वी प्रवचनों में भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म, मानवता, संस्कार और जीवन मूल्यों से जुड़े गूढ़ प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक युगपुरुष नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के आदर्श हैं। उन्होंने धर्म, कर्तव्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

श्रीराम कथा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कथा स्थल पर सुरक्षा, व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित

Post a Comment

Previous Post Next Post