रघु साहू जिला ब्यूरों चीफ जांजगीर चांपा
मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल
गिरफ्तार आरोपी :दीपक चौहान, उम्र 33 वर्ष, निवासी एसईसीएल ब्लॉक, थाना मानिकपुर, जिला कोरबा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24 मई 2026 को आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। परिजनों की सूचना पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृता एवं आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 27 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपक चौहान, उम्र 33 वर्ष, निवासी एसईसीएल ब्लॉक, थाना मानिकपुर, जिला कोरबा में पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाना और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना स्वीकार किया। प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है एवं अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस टीम : इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सउनि सरोज पाटले, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक बेदराम पटेल, सूरज पाटले, महिला आरक्षक मोनिका जोगी, सविता पटेल और सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।
