जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल करही गोलीकांड के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कई थाना-चौकी प्रभारियों का किया तबादला

 रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा 



जांजगीर-चांपा, 28 मई 2026।ग्राम करही गोलीकांड के खुलासे के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने थाना एवं चौकी प्रभारियों का व्यापक फेरबदल किया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के 4 थाना प्रभारियों, 2 चौकी प्रभारियों तथा 1 पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी का तबादला किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के तहत निरीक्षक (TI) स्तर के 4 अधिकारियों, उपनिरीक्षक (SI) स्तर के 5 अधिकारियों तथा सहायक उपनिरीक्षक (ASI) स्तर के 2 अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर नई पदस्थापना दी गई है।

तबादले की इस सूची में थाना शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह एवं अजाक थाना प्रभारियों के साथ चौकी नैला, पंतोरा तथा पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे प्रशासनिक बदलावों से कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा, जवाबदेही और बेहतर समन्वय स्थापित होता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post