कल चैनपुर पत्रकार भवन में पत्रकारों से रूबरू होंगी कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े
जिला ब्यूरो चीफ बबलू जायसवाल
मनेंद्रगढ़ चैनपुर। प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर संवाद, पारदर्शिता तथा जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा को लेकर “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में एमसीबी कलेक्टर संतन देवी जांगड़े जिले के पत्रकारों से सीधे रूबरू होंगी।
कार्यक्रम 28 मई गुरुवार को शाम 5 बजे पत्रकार भवन चैनपुर में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर पत्रकारों एवं मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विकास कार्यों, प्रशासनिक प्राथमिकताओं, जनसमस्याओं के निराकरण एवं सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर चर्चा होने की संभावना है।
प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने जिले के समस्त पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पत्रकारिता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
आयोजकों द्वारा सभी पत्रकार साथियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
