संतों का अपमान नहीं सहेगा देश” — युवा मोर्चा का तीखा विरोध

जिला ब्यूरो चीफ बबलू जायसवाल 


मनेंद्रगढ़/एमसीबी। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला एमसीबी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। युवा मोर्चा ने इस बयान को संत समाज, हिंदू आस्था और सनातन संस्कृति का अपमान बताते हुए इसकी घोर निंदा की है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि देश के संत-महात्मा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत से तत्काल अपना बयान वापस लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही विवादित बयान वापस नहीं लिया गया, तो युवा मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

अंकित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संतों के सम्मान, सनातन संस्कृति और हिंदू समाज की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मामले को लेकर जिलेभर के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है और आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post