झीरम घाटी के अमर शहीदों को युवा कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मनेंद्रगढ़ में गूंजे “शहीद अमर रहें” के नारे

जिला ब्यूरो चीफ बबलू जायसवाल 



मनेंद्रगढ़। झीरम घाटी हमले में शहीद हुए कांग्रेस के महान नेताओं और कार्यकर्ताओं को आज युवा कांग्रेस द्वारा जयस्तंभ राम मंदिर चौक, मनेंद्रगढ़ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे वातावरण में श्रद्धा, सम्मान और भावुकता का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाए गए तथा 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों का बलिदान लोकतंत्र और जनसेवा के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उनके संघर्ष, समर्पण और त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

“शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

Post a Comment

Previous Post Next Post